West Bengal की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राजभवन (लोक भवन) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, राज्यपाल आर. एन. रवि ने तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है। यह फैसला ममता बनर्जी द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार करने के बाद लिया गया है। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 के खंड (2) के उप-खंड (बी) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 7 मई 2026 से विधानसभा भंग करने का आदेश जारी किया है।
संवैधानिक प्रक्रिया के तहत हुई कार्रवाई
लोक भवन, कोलकाता से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय पूरी तरह से संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप है।
-
आदेश की तिथि: 07 मई 2026
-
मुख्य कारण: चुनाव परिणामों के बाद पैदा हुए राजनीतिक गतिरोध और मुख्यमंत्री द्वारा इस्तीफा न देने के रुख को देखते हुए राज्यपाल ने यह सख्त कदम उठाया है।
-
वर्तमान स्थिति: विधानसभा भंग होने के साथ ही वर्तमान कैबिनेट का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
ममता बनर्जी का रुख
इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को ‘साजिश’ करार देते हुए इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लगभग 100 सीटों पर जनादेश की लूट हुई है और वे सड़कों पर उतरकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।
(अधिक जानकारी शीग्र अपडेट की जाएगी)






