Weather Update : अक्टूबर में बदला मौसम, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Share This Article

Weather Update : अक्टूबर का महीना शुरू होते ही मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है और देश के कई हिस्सों में बारिश होने से तापमान में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। अगर आप भी आज घर से बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो एक बार मौसम का हाल जरूर जान लीजिए क्योंकि आज कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है।

जानिए किन राज्यों में बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक कई जगहों पर झमाझम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है, वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी मौसम का रुख बदला-बदला नजर आ सकता है।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश के आसार

सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी है। दक्षिण भारत के तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा के साथ-साथ कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान की आशंका है। अंदरूनी कर्नाटक में तो 14 से 18 अक्टूबर के बीच 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। वहीं, पूर्वोत्तर के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के पूरे आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा आज का मौसम

बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें, तो आज यहाँ आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना बना रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33°C से 35°C और न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के बीच रहने की संभावना है, जिससे अब धीरे-धीरे गुलाबी ठंड की शुरुआत महसूस होने लगी है।

READ MORE : Varanasi News : सीएम योगी का वाराणसी दौरा आज, एयर शो की तैयारियों और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This