UP News : 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर निर्माण और इस्तेमाल की अंतिम तारीख लिखना अनिवार्य

Share This Article

UP News : त्योहारी सीजन आते ही बाजार में मिलावट और बासी मिठाइयों की बिक्री की शिकायतें आम हो जाती हैं। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बहुत बड़ा और सख्त कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के नए फरमान के मुताबिक, अब प्रदेश में बिकने वाली सभी मिठाइयों पर उनकी मैन्युफैक्चरिंग (निर्माण) और एक्सपायरी (इस्तेमाल की अंतिम तिथि) डेट लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। यह नया नियम 15 अक्टूबर यानी गुरुवार से पूरे उत्तर प्रदेश में लागू हो चुका है।

त्योहारों पर मिलावट और बासी मिठाइयों पर कसेगा शिकंजा

त्योहारों के इस सीजन में अक्सर देखा जाता है कि दुकानदार पुराना और बासी सामान भी बाजार में खपाने की कोशिश करते हैं, जिससे लोगों की सेहत बिगड़ने का खतरा रहता है। इस नई व्यवस्था के तहत अब दुकानदारों को अपने स्टॉक, डिस्प्ले सैंपल और ग्राहकों को दिए जाने वाले हर एक पैक पर मिठाइयों का पूरा विवरण देना होगा। इस नियम की सख्ती से पालना करवाने के लिए 15 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी मिलावटखोर बच न सके।

बड़े दुकानदारों ने शुरू की तैयारी, ग्राहकों के लिए है फायदेमंद

राजधानी लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के नामी दुकानदारों ने इस नियम का स्वागत करते हुए अपनी दुकानों पर शेल्फ लाइफ और अन्य जानकारियां डिस्प्ले करनी शुरू कर दी हैं। बड़े व्यापारियों का मानना है कि इससे ग्राहकों के मन में भरोसा बढ़ेगा और पारदर्शिता आएगी। यदि कोई ग्राहक शिकायत लेकर आता भी है, तो वे तुरंत मिठाई बदलकर देते हैं। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि हर एक पैकेट पर अलग से डेट मेंशन करना उनके लिए एक अतिरिक्त काम जरूर बढ़ गया है।

छोटे दुकानदारों की क्या है परेशानी?

दूसरी ओर, इस नए नियम को लेकर मिठाई के छोटे दुकानदारों की राय थोड़ी अलग और चिंताजनक है। लोकल स्तर पर बरसों से दुकान चला रहे छोटे दुकानदारों का कहना है कि उनके ग्राहक उन पर पूरा भरोसा करते हैं। उनका तर्क है कि वे ग्राहकों को बोलकर मौखिक रूप से बता देते हैं कि कौन सी मिठाई कितने दिन तक चल सकती है, लेकिन एक-एक पैकेट पर लिखकर डेट देना उनके लिए मुमकिन नहीं है। छोटे दुकानदारों का यह भी कहना है कि इस नियम को संभालने के लिए उन्हें अलग से स्टाफ रखना पड़ेगा, जो उनके बजट में भारी पड़ेगा।

READ MORE : Varanasi News : सीएम योगी का वाराणसी दौरा आज, एयर शो की तैयारियों और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This