Uttarakhand News : उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी इको वैन; 7 महिलाओं की मौत की सूचना

Share This Article

Uttarakhand News : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल ब्लॉक के कलवाड़ी गांव के पास एक इको वैन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में सात महिलाओं की मौत होने की शुरुआती सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा लैंसडाउन क्षेत्र के अंतर्गत रिखणीखाल के कलवाड़ी इलाके में हुआ। इको वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस और राहत एजेंसियों को घटनास्थल पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली सातों महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली थीं।

सरकारी योजना के फॉर्म भरकर लौट रही थीं महिलाएं

बताया जा रहा है कि इको वैन में सवार सभी महिलाएं भंगनवांन गांव की निवासी थीं। वे सरकारी योजना ‘भैणी भूली योजना’ से संबंधित फॉर्म भरने के बाद अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर गांव पहुंचने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। फिलहाल दुर्घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को मौके पर रवाना किया गया। बचाव दल दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं। पहाड़ी इलाका होने और वाहन के गहरी खाई में गिरने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं। राहत दलों की ओर से दुर्घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

फिलहाल इको वैन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रशासन की ओर से मौके से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे को लेकर विस्तृत रिपोर्ट और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

READ MORE : महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This