UP Police bharti exam 2026: 29 लाख उम्मीदवार, AI से निगरानी और बस किराए में भारी छूट, पढ़ें पूरी डिटेल। DD News UP

UP Police bharti exam 2026

Share This Article

UP Police Bharti Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है। प्रदेश में बहुप्रतीक्षित यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 8 जून से शुरू हो चुकी है। 32,679 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए करीब 29 लाख उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून को राज्य के सभी 75 जिलों में आयोजित की जा रही है।

अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं या इससे जुड़ी हर जानकारी चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इस बार सरकार ने क्या खास इंतजाम किए हैं।

CM Yogi की शुभकामनाएं

परीक्षा के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सभी उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाया। CM Yogi की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “लिखित परीक्षा में सम्मिलित हो रहे सभी अभ्यर्थियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। पूर्ण आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए, आपकी मेहनत अवश्य सार्थक होगी।”

इसके साथ ही सरकार ने छात्रों को एक बड़ी राहत भी दी है। परीक्षा केंद्र तक आने-जाने वाले छात्रों को रोडवेज बसों के किराए में 50% की छूट दी जा रही है। उम्मीदवारों को बस में सिर्फ अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा और उन्हें आधा किराया ही देना पड़ेगा।

सिपाही भर्ती परीक्षा 2026

इस बार सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के 1,183 केंद्रों पर यह परीक्षा दो शिफ्टों में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 से शाम 05:00 बजे तक चलेगी। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है ताकि चेकिंग समय पर हो सके।

UP Police bharti नियम

सुरक्षा के लिहाज से इस बार UP police bharti नियम और गाइडलाइंस को काफी सख्त किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस बार नकल रोकने के लिए हाई-टेक AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई संदिग्ध हलचल या गड़बड़ी होती है, तो यह AI सॉफ्टवेयर सीधे भर्ती बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम में वॉर्निंग अलार्म बजा देगा, जिससे तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।

UP Police में भर्ती होने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए यह परीक्षा उनके भविष्य का फैसला करेगी। सरकार की तरफ से बस किराए में छूट और AI जैसी आधुनिक तकनीक से सुरक्षा व्यवस्था यह दिखाती है कि इस परीक्षा को पूरी निष्पक्षता से कराने की तैयारी है। सभी अभ्यर्थियों को हमारी तरफ से ऑल द बेस्ट!

यह भी पढ़ें: UP में Project Ganga: अब गांवों तक पहुंचेगा High-speed इंटरनेट, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए मौके

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This