UP Youth Policy: प्रदेश के युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार ने यूपी में युवा आयोग के गठन का ऐलान किया है। ये आयोग युवाओं के सुझावों के अनुसार निति निर्माण में सहयोग करेगा और प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास में सहायक बनेगा।
यूपी में युवाओं के विकास को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा कदम उठाया है। सीएम योगी ने राज्य युवा आयोग के गठन का ऐलान किया है साथ ही, प्रदेश के 16 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप एक नई एकीकृत ‘युवा नीति’ तैयार करने की घोषणा भी की है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर राज्य युवा नीति के संबंध में एक बैठक की, बैठक में उन्होंने अधिकारियों को युवाओं से जुड़ी योजनाओं की निगरानी, मूल्यांकन और सुझाव देने के लिए आयोग के गठन की संभावनाओं पर विचार करने और एक समग्र युवा नीति तैयार करने के निर्देश दिए। आइए जानते हैं कि नई युवा नीति में युवाओं के लिए क्या-क्या खास होने वाला है….
योगी सरकार की “नई युवा नीति”
– यह आयोग नियमित रूप से युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव देगा
– बदलती जरूरतों के हिसाब से नीति और कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने में सहयोग करेगा
– मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि युवा नीति तैयार करने से पहले प्रदेश के 16 से 35 वर्ष के युवाओं की अपेक्षाओं, आकांक्षाओं और आवश्यकताओं को समझा जाए
– प्रत्येक पात्र युवा तक योजनाओं का लाभ समय से और पारदर्शिता के साथ पहुंचे
– युवा नीति का स्वरूप ऐसा हो जिसमें शिक्षा और कौशल विकास
– उद्यमिता, रोजगार और नवाचार, डिजिटल सशक्तीकरण, स्वास्थ्य
– खेल, नेतृत्व विकास और संस्कृति और विरासत समेत सभी महत्वपूर्ण आयाम शामिल हों
– मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि आधुनिक तकनीकों पर आधारित कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाए
– AI, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, ड्रोन सेमीकंडक्टर और दूसरे उभरते क्षेत्रों में प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए
सीएम योगी के मुताबिक इस नई नीति का लक्ष्य राज्य की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर, सक्षम और भविष्य की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार बनाना है। ये कदम यूपी के युवाओं को नए अवसर देकर आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।
यह भी पढ़ें: National Handloom Day: CM Yogi ने लोकभवन में बुनकरों का सम्मान किया और पूर्व सरकार पर भी साधा निशाना







