उन्नाव: 48 घंटे से अंधेरे में मरौदा मझवारा, Power Cut Unnao—पानी संकट और पढ़ाई ठप, विभाग पर लापरवाही के आरोप

Share This Article

Power Cut Unnao: उन्नाव जिले के सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक अंतर्गत परियर क्षेत्र के मरौदा मझवारा गांव में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बिजली गुल रहने के कारण गांव में पानी की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो गई है, वहीं बच्चों की पढ़ाई से लेकर दैनिक कार्य तक बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। रात के समय पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

लोगो ने सफीपुर पावर हाउस से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन न तो कॉल उठाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। इससे विद्युत विभाग के प्रति ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने सीधे तौर पर सफीपुर पावर हाउस के जेई अखिलेश गुप्ता और एसडीओ नसीम अहमद सहित अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद न तो कोई टीम मौके पर पहुंची और न ही अब तक आपूर्ति बहाल हो सकी है। इस स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा है कि यदि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं इस पूरे मामले में जेई अखिलेश गुप्ता का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि विभागीय आश्वासन कब तक जमीनी हकीकत में बदलता है और मरौदा मझवारा के ग्रामीणों को अंधेरे से राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This