युवा अधिकारियों के नेतृत्व वाली भविष्य के लिए तैयार पुलिस फोर्स विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

Share This Article

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) 77 RR (2024 बैच) के प्रोबेशनर्स से मुलाकात की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि युवा अधिकारियों के नेतृत्व में भविष्य के लिए तैयार पुलिस फोर्स विकसित भारत के निर्माण में एक अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है और आर्थिक विकास को बनाए रखने के लिए कानून-व्यवस्था का मजबूत होना आवश्यक है।
राष्ट्रपति ने ज़ोर देकर कहा —

“इन्वेस्टमेंट और विकास को बढ़ावा देने में प्रभावी पुलिसिंग आर्थिक प्रोत्साहन जितनी ही महत्वपूर्ण है।”

राष्ट्रपति मुर्मु ने युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति और अधिकार के साथ जवाबदेही भी जुड़ी होती है। उन्हें हमेशा नैतिकता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की नज़रों में अधिकारी का सच्चा अधिकार उसकी ईमानदारी और नैतिक मूल्यों से आता है

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अपराध और अपराधियों से लगातार सामना होने के बावजूद अधिकारियों को अपनी दयालुता और मानवीयता बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि वही उन्हें एक प्रभावी और आदर्श पुलिस अधिकारी बनाती है।

उन्होंने आधुनिक दौर की चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि

“टेक्नोलॉजी ने पुलिसिंग की दिशा बदल दी है। आज ‘डिजिटल गिरफ्तारी’ जैसे शब्द सामान्य हो गए हैं। भारत में AI यूज़र्स की तेज़ी से बढ़ती संख्या के चलते IPS अधिकारियों को नई तकनीकों को अपनाने में अपराधियों से कई कदम आगे रहना होगा।”

राष्ट्रपति ने यह संदेश देते हुए अधिकारियों से कहा कि उन्हें एक नैतिक, तकनीकी रूप से सक्षम और संवेदनशील पुलिस बल का निर्माण करना है, जो विकसित भारत की रीढ़ बने।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This