President द्रौपदी मुर्मु का लखनऊ दौरा: ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

President

Share This Article

आज President द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विशेष दौरे पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने गुलजार उपवन ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। यह प्रशिक्षण केंद्र ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा संचालित है और इस वर्ष इसका राज्य स्तरीय थीम "विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान (योग)" है।

उद्घाटन समारोह में कई विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित थे, जिनमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी संतोष दीदी, अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. मृत्युंजय भाई और सब जोन प्रभारी राधा दीदी शामिल थे। समारोह का शुभारंभ President, राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा पौधरोपण के साथ किया गया। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

President द्रौपदी मुर्मु ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति ने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया है। उनका यह संदेश वैश्विक एकता और मानवता के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मूल्य शिक्षा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

President

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में आगे कहा कि “आगे बढ़ने की दौड़ में सबसे पहले स्वयं के भीतर झांकना और संतुलन स्थापित करना आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने 2023 में भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन का भी उल्लेख किया, जिसका विषय था “एक विश्व, एक पृथ्वी, एक परिवार”। राष्ट्रपति ने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य विश्व को एकता का संदेश देना है।

यह भी पढ़ें : Ghaziabad में 21 BLO के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

योगी आदित्यनाथ: President मुर्मु का जीवन संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक के रूप में राष्ट्रपति का जीवन प्रेरणादायी रहा है। शिक्षक और जन सेवक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक का उनका सफर संघर्ष की मिसाल रहा है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि व्यक्ति का मन ही उसके बंधन और मोक्ष का कारण होता है। आज विश्व में जो भी आतंकवाद और अशांति है, उसके पीछे मन की अशांत प्रवृत्तियाँ हैं। योगी ने कहा कि मन का एक सकारात्मक पक्ष होता है जो सकारात्मक प्रवृत्तियों की ओर ले जाता है, जबकि एक नकारात्मक मन नकारात्मक प्रवृत्तियों की ओर ले जाता है। योगी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी से जुड़े सभी पदाधिकारी राजयोग के माध्यम से सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर रहे हैं। यह केंद्र सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए राजयोग प्रशिक्षण का आदर्श प्रस्तुत करेगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This