PM Modi ने गुजरात में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित किया

PM Modi

Share This Article

PM Modi ने गुजरात के नर्मदा क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का योगदान हमारे देश की संस्कृति और चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है, जो स्वतंत्रता संग्राम में भी अग्रणी रहा। मोदी ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।

PM Modi ने जनजातीय समाज के योगदान को सराहा और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की याद दिलाई
प्रधानमंत्री ने याद किया कि 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी। उन्होंने बताया कि हमारे आदिवासी समाज ने हमेशा देश की शान, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, और इसे स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से समझा जा सकता है। कई विकास और जनजातीय कल्याण परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए, मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क और यातायात जैसी अन्य परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया है, जो आदिवासी समुदाय की भलाई के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भगवान बिरसा मुंडा को कोई याद नहीं करता था, लेकिन अब उनकी याद में देशभर में कई ट्राइबल म्यूजियम बनाए जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें: PM Modi का गुजरात दौरा: सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

इसके अलावा, उन्होंने जनजातीय भाषाओं को संवर्धित करने के लिए श्री गोविंद गुरु चेयर की स्थापना का भी उल्लेख किया, जिसमें विभिन्न जनजातीय बोलियों, गीतों और कहानियों का संरक्षण किया जाएगा।

इससे पहले, जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। डेडियापाड़ा में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This