PDA Manifesto 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपना चुनावी एजेंडा जनता के सामने रख दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ‘जन-मन का मैनिफेस्टो 2027’ जारी किया है, जिसे ‘सत्ताइस का संकल्प, PDA का प्रणपत्र’ नाम दिया गया है। इस प्रणपत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। रोजगार, महंगाई, किसान और पेंशन जैसे मुद्दों के जरिए अखिलेश यादव ने BJP सरकार को घेरने की कोशिश की है। खास बात यह है कि PDA प्रणपत्र में शामिल कई वादे ऐसे हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उठा चुकी है। इनमें किसानों की कर्जमाफी, फसलों पर MSP, रोजगार और पुरानी पेंशन जैसे मुद्दे शामिल हैं।
1. युवाओं के लिए 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां देने की घोषणा।
दो से तीन करोड़ युवाओं को दूसरे क्षेत्रों में रोजगार देने का लक्ष्य।
बेरोजगार ग्रेजुएट युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये भत्ता।
2. शिक्षा और छात्रों के लिए
बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक स्कूल दोबारा खोलने का वादा।
12वीं पास छात्रों को लैपटॉप देने की घोषणा।
स्कूलों में वाईफाई की सुविधा देने की बात।
3. किसानों के लिए MSP और कर्जमाफी
सभी 23 फसलों और दूध पर MSP की कानूनी गारंटी।
किसानों की कर्जमाफी चरणबद्ध तरीके से करने का वादा।
आलू, प्याज और टमाटर के लिए मूल्य क्षतिपूर्ति व्यवस्था।
4. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए
गरीब और PDA वर्ग के लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज।
प्रदेश के सभी 18 मंडलों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का वादा।
लखनऊ के कैंसर अस्पताल को पूरी तरह चालू कर मुफ्त इलाज देने की घोषणा।
5. कानून-व्यवस्था और पुलिस के लिए
अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा।
जमीनों पर अवैध कब्जे रोकने के लिए विशेष STF बनाने की बात।
हर जिले में साइबर क्राइम यूनिट स्थापित करने की घोषणा।
6. महिलाओं, मजदूरों और व्यापारियों के लिए
महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था।
व्यापारियों की सुरक्षा के लिए व्यापार सुरक्षा आयोग।
पुलिस भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत हिस्सेदारी देने का वादा।
7. कर्मचारियों और आम लोगों के लिए
पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने का वादा।
आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करने की बात।
जरूरी सामानों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ‘दाम बांधो नीति’।
2022 के वादों की याद दिला रहा PDA प्रणपत्र
अखिलेश यादव के 2027 के प्रणपत्र में शामिल कई मुद्दे 2022 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी के एजेंडे का हिस्सा थे। उस समय भी पार्टी ने किसानों की कर्जमाफी, फसलों के लिए MSP, युवाओं को रोजगार और पुरानी पेंशन बहाल करने जैसे वादे किए थे। हालांकि, 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्ता में नहीं लौट सकी और BJP ने प्रदेश में फिर सरकार बनाई।
यह भी पढ़ें: Akhilesh Yadav 26 नवंबर को ‘जन-मन घोषणापत्र’ जारी करेंगे | UP Election 2027 | Jan-Man Ghoshna Patra







