संसद भवन में हुई NDA संसदीय दल की बैठक

Share This Article

नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) संसदीय दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सहित विभिन्न सहयोगी दलों के प्रमुख नेता और सांसद उपस्थित रहे। जेडीयू सांसद संजय झा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल जैसे प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने बैठक को और महत्वपूर्ण बना दिया।

बैठक की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर एनडीए सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने के साथ हुई। यह जीत गठबंधन की एकजुट रणनीति और विकास-प्रधान राजनीति की पुष्टि मानी जा रही है।

NDA

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को देश के विकास कार्यों में और अधिक गति लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में सुधारों पर विशेष ध्यान देने को कहा है।

कार्य मंत्री रिजिजू के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को युवाओं से अधिक जुड़ने और उनकी आकांक्षाओं, चुनौतियों और नवाचारों को समझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि युवाओं का मार्गदर्शन करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में शामिल करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

एनडीए की यह बैठक आने वाले सत्र और भविष्य की नीतियों के लिए दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें गठबंधन की साझा रणनीतियों, जनहित से जुड़े मुद्दों और सुधारवादी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़े – Parliament Winter Session: आज संसद में चुनाव सुधारों पर लंबी बहस, 10 घंटे की निर्धारित चर्चा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This