Mallikarjun Kharge ने Imran Masood को दी नसीहत: सपा-कांग्रेस तकरार पर क्या बोले ?

Mallikarjun Kharge, Imran Masood

Share This Article

UP में गठबंधन होने के बाद भी सपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी थमती नहीं दिख रही है। संविधान दिवस पर लखनऊ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने भरे मंच से अपने ही सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) को साफ नसीहत दे दी है। 

सीट शेयरिंग को लेकर चल रही खींचतान के बीच खरगे का यह संदेश काफी अहम माना जा रहा है। आइए आसान शब्दों में जानते हैं कि पूरे मामले में क्या कुछ हुआ।

सीट बंटवारे पर तीखे बोल 

यूपी में सीटों के तालमेल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद की हो रही है। चाहे सपा के 26 सीटों के ऑफर की बात हो या उम्मीदवारों की शुरुआती लिस्ट की, मसूद हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। उन्होंने सपा को लेकर तीखी टिप्पणियां कीं, जिससे गठबंधन की हवा में गर्माहट आ गई। हाल फिलहाल में इमरान मसूद ने “हम सपा के पार्टनर हैं या नौकर” “कांग्रेस “भिखारी नहीं है” और “कबाड़ सीटें” नहीं लेगी” सरीखे बयान इमरान मसूद ने दे डाले थे

मंच से संयम का संदेश

इमरान मसूद के आक्रामक तेवरों के बीच लखनऊ के कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें कम बोलने और काम पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी। खरगे ने कहा कि मिलकर काम करने से ही पार्टी आगे बढ़ेगी और आपसी बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह इमरान मसूद को अक्सर टीवी पर सुनते हैं, जहां वह बड़े जोश के साथ अपनी बात रखते हैं। लेकिन हमें सिर्फ बातें करने के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, मसूद ने इस सीख का रुख गठबंधन के सहयोगियों की ओर मोड़ते हुए अपने पुराने तेवर बरकरार रखे। 

बिना अनुमति मार्च पर पुलिस की रोक 

संविधान दिवस के मौके पर खरगे लखनऊ में प्रस्तावित मार्च में शामिल होने पहुंचे थे। प्रशासन ने मार्च की अनुमति नहीं दी थी, फिर भी कार्यकर्ता आगे बढ़े तो पार्टी दफ्तर से करीब 150 मीटर दूर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान खरगे ने संविधान और संगठन को लेकर अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ें: Lucknow rally में Owaisi-Chandrashekhar का दांव, 2027 से पहले सपा को क्यों दी सीधी चुनौती?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This