Cairo Ring Road tanker fire Egypt: मिस्र में तेल टैंकर में आग…जानें क्या है हाल?

Cairo Ring Road tanker fire Egypt

Share This Article

Cairo Ring Road tanker fire Egypt: मिस्र की राजधानी काहिरा में पेट्रोलियम पदार्थों से भरा एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास से गुजर रही कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल हुए।

बुधवार रात एक तेल टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते इसकी चपेट में 24 से ज्यादा कारें और कई बाइकें आ गई…जिसके बाद वहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्दुल गफ्फार ने चिकित्सा व्यवस्था की निगरानी की और अस्पतालों में घायलों के इलाज को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस हादसे में कई शव बुरी तरह जल गए हैं जिसके चलते उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। ऐसे में अज्ञात शवों की पहचान के लिए DNA जांच कराने का आदेश दिया गया । वहीं घटना से जुड़ी अहम कड़ियों को भी समझना जरुरी है।

मिस्र में तेल टैंकर में आग…जानें क्या है हाल?    

– हादसे की जगह अल वर्राक बताया जा रहा है
– यह सड़क ग्रेटर काहिरा के कई प्रमुख हाईवे को जोड़ती है
– और यहां से दिन भर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं
– इसी व्यस्त सड़क पर पेट्रोलियम पदार्थों से भरा एक टैंकर हादसे का शिकार हो गया
– जानकारी के मुताबिक टैंकर सड़क पर नियंत्रण खो बैठा और पलट गया
– इसके बाद उसमें आग लग गई
– आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया
– और आसपास से गुजर रही गाड़ियों तक पहुंच गई
– कई कारें, मिनी बसें और मोटरसाइकिलें इसकी चपेट में आ गई
– हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया
– मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मौके पर 39 एंबुलेंस भेजी
– घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया
– अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया
– ताकि गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत इलाज मिल सके

मिस्र में सड़क हादसों का मुद्दा पहले से ही चिंता का विषय रहा है। देश के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 5829 लोगों की मौत हुई थी। यह आंकड़ा 2024 के मुकाबले 10.8% ज्यादा था। हालांकि काहिरा के इस ताजा हादसे की वजह अभी जांच के दायरे में है। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती घायलों का इलाज, मृतकों की पहचान और हादसे की असली वजह सामने लाना है।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja पर टिप्पणी से घिरे Stand Up Comedian Yash Maheshwari, दिल्ली-Bihar में FIR

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This