लखनऊ में चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश का हाफ एनकाउंटर

Share This Article

चेकिंग के दौरान मुठभेड़, एक बदमाश घायल, साथी फरार

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी के पैर में गोली लगी जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद से इलाके में हलचल मच गई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी लखीमपुर खीरी का रहने वाला शिवम गुप्ता है, जो चेन स्नेचिंग और लूट के कई मामलों में शामिल था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोमतीनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं से चेन छीने जाने की वारदातें लगातार बढ़ रही थीं। शुक्रवार की रात पुलिस टीम इलाके में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई। जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनका पीछा किया। इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी।

31 अक्टूबर और 2 नवंबर की चेन स्नेचिंग से जुड़ा है मामला

डीसीपी पूर्व शशांक सिंह ने बताया कि यह वही गिरोह है जो 31 अक्टूबर और 2 नवंबर की रात को गोमतीनगर में दो अलग-अलग जगहों पर चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल था। 31 अक्टूबर को राज ठाकुर नामक व्यक्ति से रात करीब 9 बजे दो बाइक सवारों ने गले की चेन छीनी थी, जबकि 2 नवंबर को संदीप कलवार नामक युवक से चेन लूट ली गई थी।

दोनों घटनाओं का तरीका एक जैसा होने के कारण पुलिस ने क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया था। सीसीटीवी फुटेज से जांच करने के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों वारदातों में एक ही गिरोह शामिल था। मुखबिर से सूचना मिली कि वही आरोपी फिर से गोमतीनगर इलाके में किसी वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और शुक्रवार की देर रात उन्हें पकड़ने की कोशिश की, जो मुठभेड़ में बदल गई।

अंबेडकर उद्यान के पास मुठभेड़, तमंचा और लूटी गई चेन बरामद

पुलिस ने बताया कि अंबेडकर उद्यान चौकी के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने की कोशिश की गई। जब उन्होंने पुलिस को देखकर बाइक की स्पीड बढ़ाई, तो पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूटी गई चेन, मोबाइल फोन और नकद रकम बरामद की है। घायल बदमाश की पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में लगातार कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और सबूत जुटाए।

गैंगस्टर एक्ट समेत एक दर्जन मुकदमे, पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

जांच में सामने आया कि शिवम गुप्ता पर गैंगस्टर एक्ट सहित लूट, स्नेचिंग और चोरी के करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह कई जिलों में चेन और मोबाइल स्नेचिंग की वारदातों में शामिल रहा है।डीसीपी शशांक सिंह ने बताया कि शहर में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “लखनऊ पुलिस की प्राथमिकता है कि आम नागरिक सुरक्षित महसूस करें”। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार साथी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।”

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This