IND-W vs ZIM-W : रायपुर में बनेगा इतिहास, पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी जिम्बाब्वे

Share This Article

IND-W vs ZIM-W : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए आज से नए दौर की शुरुआत होने जा रही है। हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद स्मृति मंधाना पहली बार फुल टाइम कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगी। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहने वाली है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच यह सीरीज कई मायनों में खास है। जिम्बाब्वे की महिला टीम पहली बार भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी। वहीं, रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच का आयोजन होगा।

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि सीरीज के तीनों मुकाबलों में महिलाओं को स्टेडियम में मुफ्त एंट्री दी जाएगी। इससे महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलने और दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

पिच और टॉस की होगी अहम भूमिका

रायपुर की पिच को बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है। ऐसे में पहले टी20 मुकाबले में बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं। मैच के दौरान ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

भारतीय टीम ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 208 रन का लक्ष्य हासिल किया था। ऐसे में बल्लेबाजों से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। कप्तान स्मृति मंधाना के सामने टीम को जीत दिलाने के साथ अपनी बल्लेबाजी की लय बनाए रखने की चुनौती होगी। वहीं, उपकप्तान शेफाली वर्मा शानदार फॉर्म में हैं। पिछली पांच पारियों में शेफाली ने 64, 68, नाबाद 40, नाबाद 100 और 48 रन बनाए हैं। उनके इस प्रदर्शन से भारतीय टीम को मजबूत शुरुआत मिलने की उम्मीद है।

जेमिमा रोड्रिग्स की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका?

भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिग्स के चोटिल होने से झटका लगा है। उनकी गैरमौजूदगी में नंबर तीन पर अनुष्का शर्मा या निकी प्रसाद को मौका मिल सकता है। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किस खिलाड़ी पर भरोसा जताता है।

read more : Supreme Court of India : आरक्षण और धर्म परिवर्तन पर SC का अहम फैसला, जानें क्या है पूरा मामला

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This