Asian Para Games 2026: भारत ने पार किया 100 पदकों का आंकड़ा, पदक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा देश

Share This Article

Asian Para Games 2026 : जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के छठे दिन भारत के एथलीटों ने अपने दमदार खेल से इतिहास रच दिया। संदीप कुमार और हेनी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इन शानदार प्रदर्शनों के साथ भारत ने 100 पदकों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। देश के लिए यह उपलब्धि गर्व का पल है।

एशियन पैरा गेम्स 2026 में संदीप कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में कमाल कर दिया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में 52.28 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत के अजय कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 53.61 सेकंड में रेस पूरी करके कांस्य पदक जीता। एक ही मुकाबले में भारत को गोल्ड और ब्रॉन्ज मिलना देश के लिए बड़ी उपलब्धि रही।

हेनी ने जैवलिन थ्रो में जीता गोल्ड

भारतीय खिलाड़ी हेनी ने भाला फेंक स्पर्धा में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। पुरुषों के F37/38 वर्ग में उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 60.49 मीटर दूर भाला फेंका। इस शानदार थ्रो के साथ हेनी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीत लिया। इससे पहले भी वह डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल कर चुके थे। इस तरह उनके खाते में प्रतियोगिता का दूसरा पदक जुड़ गया। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का असर पदक तालिका पर भी देखने को मिला है। भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में 100 पदकों का आंकड़ा पार कर लिया है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, भारत के खाते में 26 गोल्ड, 33 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज सहित कुल 102 पदक हैं।

इस उपलब्धि में एथलेटिक्स के साथ बैडमिंटन और पैरा आर्चरी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी अहम योगदान रहा है। भारतीय दल फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है।

read more : यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग आज, 72 जिलों में 14.81 लाख मतदाता करेंगे मतदान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This