IND vs NZ 3rd T20I: गुवाहाटी में आज सीरीज क्लीन स्वीप पर भारत की नजर, जानिए समय, फ्री लाइव स्ट्रीमिंग और प्लेइंग XI

Share This Article

IND vs NZ 3rd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में आज का मैच जीतते ही भारत न सिर्फ सीरीज 3-0 से अपने नाम करेगा, बल्कि न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं टी20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बना लेगा।

IND vs NZ 3rd T20I: मैच का समय और टॉस डिटेल्स

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा T20 मैच आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से पहले शाम 6:30 बजे टॉस किया जाएगा। भारतीय फैंस के लिए यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि गुवाहाटी में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड हेड-टू-हेड

अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच कुल 27 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 14 मैच जीते हैं, न्यूजीलैंड को 10 जीत मिली, 3 मैच टाई रहे। भारत में खेले गए 13 T20 मैचों में टीम इंडिया ने 9 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिससे घरेलू मैदान पर भारत का दबदबा साफ नजर आता है।

IND vs NZ 3rd T20I

टीम इंडिया में बदलाव संभव

तीसरे T20 मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है। अक्षर पटेल, जो चोट के कारण पिछले मैच से बाहर थे, आज वापसी कर सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया गया था, लेकिन उनके खेलने की संभावना है। वहीं अर्शदीप सिंह को आज बेंच पर बैठाया जा सकता है।

IND vs NZ 3rd T20I: लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे T20 मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर देखने वाले दर्शक स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर मैच का आनंद ले सकते हैं।

फ्री में कैसे देखें IND vs NZ तीसरा टी20?

अगर आप यह मुकाबला फ्री में देखना चाहते हैं, तो आपके पास ये विकल्प हैं, आज Jio Hotstar ऐप पर मोबाइल पर सिर्फ डेटा खर्च करके मैच देख सकते हैं। DD Sports टीवी पर फ्री लाइव प्रसारण भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी ताजा खबरें और स्कोर अपडेट आप न्यूज वेबसाइट्स पर भी देख सकते हैं

IND vs NZ 3rd T20I: संभावित प्लेइंग XI

भारत की संभावित प्लेइंग XI: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, हर्षित राणा।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी समेत अन्य खिलाड़ी।

यह भी पढे़- Mann ki Baat 130वां संस्करण: PM Modi ने उद्योग और स्टार्टअप में लगे युवाओं से गुणवत्ता पर जोर देने की अपील की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This