अगर आपका बच्चा खुद से खाना नहीं खाता और हर बार खाना खिलाना मुश्किल हो गया है, तो परेशान मत हों। थोड़ी समझदारी और धैर्य के साथ आप उसे यह आदत सिखा सकते हैं। कुछ आसान तरीके अपनाकर धीरे-धीरे बच्चे को खुद खाना खाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
कई माता-पिता इस समस्या का सामना करते हैं कि उनका बच्चा खुद से खाना नहीं खाता और हर बार उसे खिलाना मुश्किल हो जाता है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, उसे खुद से खाना खाने की आदत डालना जरूरी हो जाता है। लेकिन अक्सर बच्चे खाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते या खुद से खाना खाने से बचते हैं। इसका कारण यह हो सकता है कि उन्हें खाने में मज़ा नहीं आता, वे खेलने में व्यस्त रहते हैं, या कभी ऐसा माहौल नहीं मिला जिसमें वे सीख सकें। इसलिए थोड़ी समझदारी और धैर्य की जरूरत होती है, ताकि बच्चे को धीरे-धीरे प्रेरित किया जा सके। नीचे दिए गए प्रभावी तरीकों से आप अपने बच्चे को खुद से खाना खाने की आदत डालने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये तरीके।

बच्चों में खुद से खाना खाने की आदत डालने के आसान तरीके:
-
खुद उदाहरण बनें – बच्चे बड़ों की नकल करते हैं। अगर आप पूरे ध्यान से खाना खाते हैं, तो बच्चा आपकी आदतें अपनाएगा। परिवार के साथ बैठकर खाना खाने से वह भी खुद कोशिश करेगा।
-
साथ खाने की आदत डालें – बच्चे को अकेले खिलाने के बजाय सभी के साथ टेबल पर बैठाएं। सोशल एनवायरनमेंट उसे खुद खाने के लिए प्रेरित करता है।
-
खाने को दिलचस्प बनाएं – रोटी को स्माइली शेप में या सब्जियों को रंग-बिरंगे तरीके से परोसें। ऐसा करने से बच्चा खाने की ओर आकर्षित होता है।
-
बच्चे को स्वतंत्रता दें – शुरुआत में खाना गिराना या हाथ गंदा करना आम है। उन्हें खुद से खाने का मौका दें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
-
कलरफुल और पसंदीदा बर्तन इस्तेमाल करें – कार्टून प्रिंट वाले चम्मच, कटोरी या थाली बच्चों को आकर्षित करते हैं और खाने के लिए उत्साहित करते हैं।
-
पॉजिटिव रिएक्शन दें – बच्चा खुद से खाना खाए, चाहे थोड़ा ही क्यों न हो, उसकी तारीफ करें। इससे वह बार-बार कोशिश करेगा।
-
जबरदस्ती न करें – अगर बच्चा खाना नहीं खा रहा है, तो उसे डांटें नहीं। जबरदस्ती से वह खाने से और दूर हो सकता है।
-
नियमित रूटीन बनाएं – हर दिन एक निश्चित समय पर खाने की आदत डालें, ताकि बच्चा भूख और खाने के समय के साथ तालमेल बना सके।
यह भी पढ़ें : Coffee या चाय छूट जाए तो क्यों होता होता है सिर दर्द? जानिये विशेषज्ञों कि राय