गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने किया उद्घाटन

गोरखपुर महोत्सव

Share This Article

गोरखपुर में प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने दीप प्रज्वलित कर गोरखपुर महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 13 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि 17 जनवरी तक शासकीय स्तर पर विभिन्न स्टालों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा। महोत्सव में देश के शीर्ष कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे, जिनमें सांसद रवि किशन, बॉलीवुड सिंगर बादशाह और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह शामिल हैं। वहीं लोक गायिका मैथिली ठाकुर अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। स्थानीय कलाकारों को भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं, कला और हस्तशिल्प को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है।

गोरखपुर महोत्सव

उत्तर प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र में सुधार

जयवीर सिंह ने कहा कि सीएम योगी के प्रयासों का परिणाम यह है कि उत्तर प्रदेश में अब 173 करोड़ पर्यटकों का आगमन हो चुका है। उन्होंने कहा,

“हमें विश्वास है कि गोरखपुर और उत्तर प्रदेश नई दिशा में आगे बढ़कर विकास कर रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि गोरखपुर महोत्सव से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि छोटे व्यापारियों और कारीगरों को भी अपनी कला और उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

गोरखपुर महोत्सव

महोत्सव में सांस्कृतिक और व्यावसायिक विविधता

गोरखपुर महोत्सव में पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ विभिन्न सरकारी और कमर्शियल स्टॉल्स लगाए गए हैं। महोत्सव में सहारनपुर के फर्नीचर, गुजरात की दरी, खुर्जा की पाटरी, खाने-पीने के स्टॉल्स के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष आइटम की दुकानें लगी हैं। महोत्सव का आयोजन इस तरह से किया गया है कि लोग सांस्कृतिक अनुभव के साथ-साथ खरीदारी का आनंद भी उठा सकें। आयोजकों ने बताया कि हर स्टॉल पर स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्राथमिकता दी गई है, ताकि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल सके। शनिवार को पत्रकारवार्ता में महोत्सव से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए कमिश्नर अनिल ढींगरा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 13 जनवरी तक होंगे लेकिन महोत्सव 17 जनवरी तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बीते सालों की भांति इस साल भी गोरखपुर महोत्सव कला, संस्कृति, ज्ञान, विज्ञान, मेधा, मनोरंजन और रोजगार का मंच देने के लिए तैयार है। गोरखपुर महोत्सव की खासियत यह भी है कि यह हाल के आठ सालों में गोरखपुर की विकसित पहचान को एक उत्सवी मंच दे रहा है।

11 जनवरी: बॉलीवुड नाइट से भव्य शुरुआत

तीन दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 11 जनवरी को बॉलीवुड नाइट से हुई। इस अवसर पर वरुण जैन और तनिष्ठा पुरी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने और आनंद लेने का मौका दिया। महोत्सव के पहले दिन का यह रंगीन कार्यक्रम संगीत और मनोरंजन का शानदार आगाज रहा और दर्शकों के उत्साह को नई ऊँचाई दिया।

12 जनवरी: भोजपुरी नाइट का धमाका

दूसरे दिन, 12 जनवरी, को महोत्सव में भोजपुरी नाइट का आयोजन किया जाएगा। भोजपुरी फिल्म और संगीत जगत के सुपरस्टार पवन सिंह अपने लोकप्रिय गीतों से मंच पर रंग भरेंगे। उनके गानों पर न केवल युवा बल्कि सभी आयु वर्ग के दर्शक थिरकते नजर आएंगे। यह प्रस्तुति महोत्सव में भोजपुरी संस्कृति और लोकसंगीत का जीवंत अनुभव देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

13 जनवरी: भक्ति और मनोरंजन का संगम

महोत्सव का समापन 13 जनवरी को होगा और यह दिन भक्ति और मनोरंजन का अद्भुत मिश्रण प्रस्तुत करेगा। शाम में विधायक और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर की भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धा और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

रात के कार्यक्रम में फिर से बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह अपने हिट गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

इसके अलावा, सांसद रवि किशन शुक्ला का कविता पाठ महोत्सव का विशेष आकर्षण होगा। इस कवि संध्या में दर्शक साहित्यिक और सांस्कृतिक अनुभव का आनंद उठा सकेंगे।

महोत्सव में उत्साह और सहभागिता

महोत्सव में उपस्थित लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित दिखे। जयवीर सिंह ने कहा कि गोरखपुर में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बेहतर होने से लोग सुरक्षित माहौल में महोत्सव का आनंद ले पा रहे हैं। मंत्रियों और आयोजकों के अनुसार, इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य न केवल सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि इसे स्थानीय व्यापार और पर्यटन उद्योग के लिए एक बढ़ावा के रूप में भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: बीएचयू में बनारस फिजियो कॉन्क्लेव का आयोजन, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कॉन्क्लेव में दिया संदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This