Gorakhpur Green City Road: CM योगी ने किया 69.58 करोड़ की सड़क का उद्घाटन, जाम से मिलेगी बड़ी राहत | DD News Uttar Pradesh

Share This Article

Gorakhpur Green City Road: गोरखपुर के विकास को एक और नई रफ्तार देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी रोड का शानदार उद्घाटन कर दिया है। गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक बनी इस लगभग 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क के बन जाने से स्थानीय निवासियों और यात्रियों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। लगभग 69.58 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई इस सड़क को लोकार्पण के तुरंत बाद आम जनता की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी हमेशा की तरह अपने सहज अंदाज में नजर आए और उन्होंने स्थानीय सांसद रवि किशन के साथ खूब चुहलबाजी भी की।

मंच से सीएम योगी ने ली सांसद रवि किशन की चुटकी

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बेहद हल्का-फुल्का और मजाकिया अंदाज देखने को मिला। उन्होंने सांसद रवि किशन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज सांसद जी ने भाषण नहीं दिया है, लगता है इन्होंने कल रात कुछ ज्यादा ही लोगों को भोज दे दिया है। इसके बाद उन्होंने जनता से मुस्कुराते हुए पूछा कि कितने लोग रवि किशन के यहां खाना खाने गए थे? इतना ही नहीं, सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए लोगों से यह भी पूछ लिया कि सांसद जी की फिल्म कितने लोगों ने देखी है और कालीबाड़ी बाबा की फिल्म कितने लोगों ने देखी है? जब लोगों ने हाथ उठाकर जवाब दिया तो सीएम योगी ने हंसते हुए कहा कि मुकाबला एकदम बराबरी का है।

17 गांवों और कॉलोनियों के लिए आवाजाही होगी आसान

ग्रीन सिटी कॉलोनी से पदोनिया होते हुए माधोपुर बंधा तक बनी इस नई सड़क की महत्ता बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस इलाके में लंबे समय से लोग रह रहे थे, लेकिन रास्ता बेहद संकरा होने के कारण गाड़ियों का आना-जाना बहुत मुश्किल था। स्थिति यह थी कि यहां बस और ट्रक भी नहीं आ पाते थे, जिससे स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इस मार्ग पर सरस्वती और आरपीएम एकेडमी जैसे कई बड़े स्कूल मौजूद हैं। अब लगभग 2 किलोमीटर की इस चौड़ी सड़क के बन जाने से लोगों का समय बचेगा और जलभराव की समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।

लखनऊ और सोनौली का सफर अब बिना जाम के

सीएम योगी ने बताया कि इस सड़क के बनने से शहर के अंदर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब अगर किसी को सोनौली, महाराजगंज या बलरामपुर की तरफ जाना है, तो उसे शहर के अंदर दाखिल होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा राजघाट पुल के पास ट्रांसपोर्ट नगर से माधोपुर तक फोरलेन सड़क का काम जारी है और डोमिनगढ़ में एक नया फ्लाईओवर भी बनाया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद लखनऊ जाने वाले यात्रियों को शहर के बीच से होकर जाने की बजाय सीधे बाईपास से निकलने की सुविधा मिलेगी।

Read more : ICC ODI World Cup 2027: अफगानिस्तान ने पक्का किया टिकट,10 टीमें तय | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This