Ghaziabad में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर

Ghaziabad

Share This Article

Ghaziabad से रविवार रात एक बड़ी खबर सामने आई। लोनी क्षेत्र में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। इस कार्रवाई के दौरान दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। यूट्यूबर पर हुए हमले के बाद से Ghaziabad पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान लोनी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश का आमना-सामना हो गया।

Ghaziabad

Ghaziabad में कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार बदमाश ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में करीब 10 मिनट तक दोनों ओर से गोलियां चलीं। बताया जा रहा है कि लगभग 20 राउंड फायर हुए।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के सीने में गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Ghaziabad के लोनी थाना प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

Ghaziabad

आरोपी की पहचान और बरामदगी

मारे गए बदमाश की पहचान जीशान, निवासी नगला सैफी (अमरोहा) के रूप में हुई है। Ghaziabad पुलिस के अनुसार, उसी ने यूट्यूबर पर चाकू से हमला किया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। मौके से हमले में इस्तेमाल चाकू, एक पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। Ghaziabad पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Ghaziabad में हुई इस पुलिस मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला

Ghaziabad

ऑफिस में घुसकर हमलावरों ने चाकू मारे थे

स्थानीय लोगों के मुताबिक, यूट्यूबर सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक (50) लोनी इलाके के अशोक विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। इलाके में कुछ दूरी पर उनके दो मकान हैं। एक में उन्होंने अपना ऑफिस बना रखा है। दूसरे मकान में पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, सलीम शुक्रवार को ऑफिस में थे। उनके बेटे उस्मान ने बताया कि सुबह 9 बजे पापा ऑफिस में अकेले बैठे थे, तभी दो अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर आए और हमला कर दिया।

अंदर घुसते ही ताबड़तोड़ चाकू मारे। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और शरीर से खून बहने लगा। इसी बीच बदमाश फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि सलीम दर्द से कराह रहे थे। उन्होंने उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें: Lucknow | BKT Freezer Death Case: बिरयानी की दुकान में मिला युवक का शव

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध का आगाज़: ईरान ने इज़राइल पर दागीं ‘खैबर’ मिसाइलें, जवाब में IDF ने तेहरान में घुसकर इंटेलिजेंस चीफ को मार गिराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This