Bareilly जिले में आज विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करना और सूची में दर्ज त्रुटियों को दूर करना रहा। अभियान के दौरान पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने नाम जोड़ने, संशोधन करने और त्रुटियां सुधारने का काम किया।
जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अभियान की प्रगति का जायजा लेने के लिए 60 से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पंजीकरण कार्य जिम्मेदारी से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
यह भी पढ़ें: Lucknow news: Gomti river front खुलने की खुशखबरी, 25 अक्टूबर से आम जनता के लिए फिर से होगा शुरू
यह भी पढे़ं: Ayodhya Deepotsav 2026: 2,100 स्वदेशी ड्रोन से दिखेगी रामायण | CM Yogi ने परखी तैयारियां







