Deoria Accident News: देवरिया के नोनापार गांव में भीषण आग से बड़ा हादसा | 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Deoria Accident News

Share This Article

Deoria Accident News: देवरिया के नोनापार गांव में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। मृतकों की पहचान 56 वर्ष के बाल किशुन बासफोर, 32 वर्षिय जितेन्द्र और 2 वर्षीय मासूम सनी के रूप में हुई है। हादसे में 30 वर्षीय लीला गंभीर रूप से झुलस गईं।

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर और उपजिलाधिकारी सलेमपुर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Unnao Baksa Kaand: नीले ड्रम कांड के बाद अब उन्नाव में पत्नी ने सिलबट्टे से पति की करी हत्या, शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंका

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted