Chinese manjha से मौत अब हत्या मानी जाएगी: सीएम योगी के सख्त निर्देश, यूपी में चलेगा विशेष अभियान

Chinese manjha

Share This Article

Chinese manjha से मौत पर सीएम योगी सख्त, हत्या का केस दर्ज करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से हो रहीं लगातार मौतों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब चाइनीज मांझे से किसी की मौत होने पर इसे हत्या माना जाएगा और जिम्मेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

सीएम योगी ने अधिकारियों से तीखे सवाल करते हुए पूछा कि बैन के बावजूद चाइनीज मांझा बाजार में कैसे बिक रहा है। उन्होंने इस पर तत्काल और पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी पुलिस प्रमुखों को जिलेवार छापेमारी करने का आदेश देते हुए कहा कि चाइनीज मांझे के अवैध नेटवर्क की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। यूपी पुलिस पूरे प्रदेश में मांझे की जब्ती के लिए
सघन अभियान चलाएगी।

Chinese manjha

लखनऊ की घटना ने बढ़ाई चिंता

बुधवार को लखनऊ में एक एमआर का चाइनीज मांझे से गला कट गया था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बीते एक साल में प्रदेश में इस तरह की आठ मौतें सामने आ चुकी हैं, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

सीएम योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: कैरटलेन डायमंड शोरूम चोरी का खुलासा, परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

आपके क्षेत्र में सबसे मजबूत दल कौन है?
  • Add your answer

Also Read This