
राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों का सम्मेलन 2026 कल गुवाहाटी में शुरू, भारत को वैश्विक वस्त्र केंद्र बनाने पर होगा मंथन
राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों का सम्मेलन 2026 का आयोजन 8 और 9 जनवरी को असम की राजधानी गुवाहाटी में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन का उद्देश्य देश के वस्त्र क्षेत्र से जुड़े केंद्रीय और राज्य स्तर के नीति निर्माताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर भारत को वैश्विक वस्त्र







