
लखनऊ में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन, पत्रकारों को फेक न्यूज और जनकल्याण योजनाओं पर दी गई जानकारी
लखनऊ में सोमवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की ओर से डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में ‘वार्तालाप’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पत्रकारों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, मीडिया के बदलते स्वरूप, और फेक न्यूज जैसे समसामयिक विषयों पर जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की







