
PM Modi के जन्मदिन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM Yogi ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन (PM Modi 76th birthday) के खास अवसर पर देशभर में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वाराणसी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) पहुंचकर विशेष अनुष्ठान और दर्शन-पूजन किया।








