
E-Scooter Showroom Fire : लखनऊ के सदर गोला बाजार में ई-स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 8 स्कूटी जलकर राख
E-Scooter Showroom Fire : लखनऊ के कैंट स्थित सदर गोला बाजार में बुधवार रात आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक ई-स्कूटी के शोरूम में लगी आग देखते ही देखते पास की बर्तन की दुकान तक पहुंच गई। इस हादसे में आठ ई-स्कूटी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।








