
UP School News: छात्रों के प्रदर्शन पर CM योगी सख्त, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई | DD News UP
UP School News : उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं और छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूल और शिक्षण संस्थानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।








