
Noida Deepotsav: नोएडा में काशी-अयोध्या जैसा नजारा, यमुना तट पर प्रज्वलित होंगे 21 हजार दीप
Noida Deepotsav: छोटी दीपावली (नरक चतुर्दशी) के पावन अवसर पर दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को काशी और अयोध्या की अलौकिक धार्मिक परंपराओं की झलक नोएडा में ही देखने को मिलेगी। शनिवार को सेक्टर-94 स्थित कालिंदी कुंज पुल के निकट यमुना घाट पर भव्य ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम-2026’ का आयोजन होने जा रहा है। नोएडा के







