Bulandshahr में शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में मेरठ का रहने वाला 50 हजार रुपए का इनामी लुटेरा जुबैर उर्फ पीटर ढेर हो गया है। जब कि मुठभेड़ में गोली लगने से कांस्टेबल सुखविंद्र घायल हो गए। हालांकि जुबैर का एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया है। जुबैर बुलंदशहर में अपने साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आया था। मारे गए लुटेरे जुबैर उर्फ पीटर के खिलाफ दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड के अलग अलग थानों में 47 संगीन मुकदमे दर्ज है। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद किए। वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में कांबिंग कर रही है।
पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबंदी और मुठभेड़
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोतवाली देहात पुलिस टीम स्याना रोड जसनावली के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये तभी दोनों बदमाश पुलिस टीम को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और सल्टन बंबा रोड पर गुलावठी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों तरफ से घेराबंदी करने पर बदमाशों ने फिर से फायरिंग की, और पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मारे गए बदमाश की पहचान जुबैर के रूप में
मारे गए बदमाश की पहचान 35 वर्षीय आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर पुत्र मुन्नेखान उर्फ घसीटा निवासी उमरगार्डन कालोनी थाना श्यामनगर लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ के रूप में हुई और उसके खिलाफ बिजनौर, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, हापुड़, आंबेडकरनगर, जौनपुर, दिल्ली और उत्तराखंड में 47 मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में लूट, डकैती, चोरी और गैंगस्टर की गतिविधियां शामिल हैं। जुबैर पर डीआईजी मेरठ ने 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
यह भी पढ़ें : CM Yogi ने युवा सहकार सम्मेलन और यूपी को-ऑपरेटिव एक्सपो-2025 का शुभारंभ किया
पुलिस ने की तेज़ कार्रवाई और फरार साथी की तलाश
घटना के बाद पुलिस ने जुबैर के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी दी, जिसमें एक लूट और बकरा फार्म से बकरियों की चोरी की घटना भी शामिल है। पुलिस की टीमें अब फरार साथी की तलाश में जुटी हैं। यह मुठभेड़ पुलिस के साहसिक अभियान और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का उदाहरण है। पुलिस की जांच जारी है और फरार बदमाश को जल्द ही गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई जा रही है।