Bareilly में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन, 37 डम्पर और 3 वाहन पकड़े गए | Illegal mining

Bareilly

Share This Article

Bareilly में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आदेश पर आधी रात को चलाए गए स्पेशल अभियान में एसडीएम, खनन अधिकारी, पीटीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बहेड़ी टोल प्लाजा पर सघन जांच की। इस दौरान बिना वैध परमिट, स्टेट टैक्स पास और ओवरलोड 37 डम्पर और 3 अन्य वाहन पकड़े गए। जांच के अवैध खननदौरान, वाहन चालकों ने सरकारी टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। थाना बहेड़ी में खनन माफियाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सभी पकड़े गए वाहन सीज कर बहेड़ी मंडी परिसर में खड़े किए गए।

चेकिंग प्वाइंट पर मची अफरा-तफरी 

डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर 15 जनवरी को बहेड़ी और दोहना टोल प्लाजा पर अवैध खनन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान खनन अधिकारी मनीष कुमार और पुलिस टीम ने गिट्टी-बजरी से लदे करीब 40-45 ट्रकों को रोकने का इशारा किया। लेकिन ट्रक चालकों ने रफ्तार कम करने के बजाय सीधे अधिकारियों की ओर वाहन दौड़ा दिए। माफियाओं ने बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर तोड़ दिया और जीपीएस लॉक कर सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़े कर दिया, जिससे रास्ता जाम हो गया।

पुलिस टीम पर हमला, सब-इंस्पेक्टर को चोटें आईं 

इस जानलेवा हमले में ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह को गहरी चोटें आईं। खनन माफिया के गुर्गों ने ट्रकों के साथ चल रहे निजी वाहनों से चालकों को उकसाया और निर्देश दिया कि जो भी कर्मचारी ट्रक रोकने की कोशिश करे, उसे गाड़ी चढ़ा दो। इस अफरा-तफरी के बीच अधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।

यह भी पढ़ें: CM YOGI ने दिए निर्देश उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेंगे ‘सरदार पटेल इंडस्ट्रियल जोन’, रोडमैप तैयार 

मौके पर घेराबंदी, 24 गिरफ्तार 

घटना के बाद हरकत में आई बहेड़ी पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने वन विभाग तिराहे के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से सलमान, मौ. कमर, करन सिंह और कासिम समेत कुल 24 चालकों व हेल्पर्स को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं सहित खनन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रशासन अब इन आरोपियों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

राजस्व वसूली में रिकॉर्ड और डीएम का कड़ा बयान

खनन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 392 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनसे 177.65 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला गया है। अकेले जनवरी माह में ही 13 तारीख तक 31 वाहनों से 12.06 लाख रुपये की वसूली की गई थी।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया है कि माफियाओं के खिलाफ यह अभियान थमेगा नहीं और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनके अनुसार, प्रशासन अवैध खनन और ट्रक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगा ताकि इस तरह की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी के स्कूल में महिला शिक्षक का शव फंदे से लटका मिला, पति ने आरोप लगाया

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This