बांदा में अनोखा प्रदर्शन: दूल्हा बारात लेकर पहुंचा डीएम ऑफिस, बोला—‘बिजली बिल माफ करो, तभी लाऊंगा दुल्हन’

Share This Article

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से ठीक पहले बिजली कटने से नाराज दूल्हा अपनी पूरी बारात लेकर डीएम कार्यालय पहुंच गया। दूल्हे ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साफ कहा—“बिजली बिल माफ करो, यही मेरी शादी का शगुन होगा।”

पूरा मामला Banda जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के उजरेहटा गांव का है। यहां रहने वाले राजेंद्र के सबसे छोटे बेटे कुलदीप की शादी महोबा में तय हुई थी। रविवार को घर में मेहंदी और शादी की रस्में चल रही थीं, लेकिन रात करीब 10:45 बजे अचानक बिजली चली गई। पहले परिजनों को लगा कि सामान्य कटौती है, लेकिन जब आसपास के घरों में बिजली जलती दिखी तो मामला कुछ और निकला।

जांच करने पर पता चला कि घर में लगा स्मार्ट मीटर बैलेंस निगेटिव होने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। इसके बाद रातभर परिवार और रिश्तेदार अंधेरे में परेशान होते रहे। अगले दिन बारात निकलनी थी, लेकिन दूल्हे कुलदीप ने साफ कह दिया कि वह ऐसे हालात में शादी के लिए नहीं जाएगा।

सोमवार सुबह जब घरवालों ने उसे मंदिर चलने को कहा, तो कुलदीप ने मना कर दिया और कहा कि पहले डीएम कार्यालय चलेंगे। इसके बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला—शेरवानी पहने दूल्हा, हाथ में पूजा की थाली, साथ में बैंड-बाजा और बाराती सीधे कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

डीएम कार्यालय के बाहर दूल्हे और बारातियों को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए पोस्टर भी उठाए हुए थे, जिन पर लिखा था—“मेरी शादी का शगुन बिजली बिल माफ करो” और “दुल्हन को उजाले में लाना है”।

मामले की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और दूल्हे से बातचीत की। कुलदीप ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल दोगुना आ रहा है, जिसे भरना मुश्किल हो गया है। परिवार के अनुसार, करीब 15 हजार रुपए का बिल आने के बाद बिजली काट दी गई थी।

दूल्हे ने कहा कि “मैं अंधेरे में अपनी दुल्हन को घर नहीं ला सकता। यह समस्या सिर्फ मेरे घर की नहीं है, कल किसी और के साथ भी हो सकती है।” उसने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग भी की।

इस प्रदर्शन में बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर शिकायतें सामने आ रही हैं। कई बार एडवांस भुगतान के बावजूद उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव दिखाया जाता है, जिससे अचानक बिजली काट दी जाती है।

वहीं, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग ने बताया कि बैलेंस निगेटिव होने के कारण यह समस्या आई होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं को बैलेंस पॉजिटिव रखने की सलाह दी।

सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं और दूल्हे को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद दूल्हा अपनी बारात के साथ वापस लौट गया।

यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सिस्टम की खामियों के साथ-साथ आम आदमी की मजबूरी का उदाहरण बता रहे हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This