Azamgarh में Om Prakash Rajbhar का सपा पर हमला, बोले- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ | DD News Uttar Pradesh

Azamgarh, Om Prakash Rajbhar

Share This Article

Azamgarh में सुभासपा के ‘समाज जोड़ो कार्यक्रम’ में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सपा विधायक और कार्यकर्ता के बीच मारपीट और सहारनपुर में हुई ध्वस्तीकरण कार्रवाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। राजभर ने सपा के आंतरिक विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी का हाल ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’ जैसा हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा में विवाद सिद्धांतों को लेकर नहीं, बल्कि ठेकेदारी और वसूली को लेकर है। सहारनपुर कार्रवाई पर राजभर ने कहा कि सरकार ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कानूनी प्रक्रिया को समझे बिना सरकार पर आरोप लगा रहा है। राजभर ने दावा किया कि सपा की अंदरूनी लड़ाई का राजनीतिक लाभ NDA को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Delhi Satya Niketan incident: CM Rekha Gupta ने AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल, आर्थिक मदद का किया ऐलान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This