Amit Shah Birthday: देश की राजनीति में अपनी मजबूत प्रशासनिक क्षमता और सटीक रणनीतियों के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का जन्मदिन इन दिनों बेहद खास चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम दिग्गज नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर तरफ उन्हें लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की दुआएं दी जा रही हैं। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री और अन्य मंत्रियों ने उनके इस खास दिन पर क्या कुछ कहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने संदेश में उनकी प्रशासनिक समझ की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी कार्यशैली ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत और प्रभावी बनाया है। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से माओवाद के खतरे को खत्म करने और देश को नशामुक्त बनाने के सपने को आगे बढ़ाने में मिली सफलताओं का जिक्र किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शाह को देश की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन प्राप्त हो।
Warm birthday greetings to Home Minister Shri Amit Shah Ji. His administrative understanding has ensured India’s internal security systems become more effective. Particularly noteworthy are the successes in eliminating the menace of Maoism and in furthering our dream of a society free from drugs. I pray that he is blessed with a long and healthy life in service of the people.
@AmitShah
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2026
रक्षा मंत्री और अन्य सहयोगियों की बधाई
इस खास अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने साथी मंत्री को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने और सहकारिता के क्षेत्र को नई गति देने में अमित शाह पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहे ‘नक्सल मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें एक जनप्रिय नेता और कुशल संगठनकर्ता बताते हुए राष्ट्रसेवा में उनके योगदान की सराहना की। इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें: UP Election 2027: Lucknow में 30-31 अक्टूबर को BJP की बड़ी बैठक, Amit Shah होंगे शामिल