Google Map का बड़ा धोखा: गलत रास्ते ने कार को ट्रेन से टकराया

Share This Article

Google Map से बड़ा हादसा टला

बिहार के रक्सौल में Google Map के सहारे सफर करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। गूगल मैप ने ऐसा रास्ता दिखाया कि कार सीधे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और सामने से आ रही ट्रेन से टकरा गई। राहत की बात यह रही कि सभी युवक समय रहते कार से उतरकर भाग गए और उनकी जान बच गई।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि युवक रक्सौल से आदापुर की ओर जा रहे थे। उन्हें रास्ता सही से पता नहीं था, इसलिए उन्होंने Google Map का सहारा लिया। शुरुआत में सब ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक Google Map ने उन्हें सौनहा माई मंदिर के पास एक अधूरे रास्ते की ओर मोड़ दिया।

यह सड़क पूरी तरह बनी नहीं थी और आगे रेलवे ट्रैक था। Google Map की वजह से कार सीधे ट्रैक पर पहुंच गई और वहीं फंस गई।

Google Map

सामने आ गई ट्रेन

इसी दौरान रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड पर अमृत भारत ट्रेन आ रही थी। जैसे ही युवकों ने ट्रेन को नजदीक आते देखा, वे घबरा गए और तुरंत कार से बाहर निकलकर भाग गए।

कुछ ही सेकंड में ट्रेन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। गूगल मैप के इस गलत दिशा निर्देश ने बड़ा खतरा पैदा कर दिया था।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस और रेल पुलिस वहां पहुंच गई।

जांच में यह सामने आया कि जहां हादसा हुआ, वहां न तो सड़क पूरी बनी थी और न ही कोई रेलवे फाटक था। ऐसे में Google Map के भरोसे जाना खतरनाक साबित हुआ।

उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर गूगल मैप की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। कई लोगों का कहना है कि अधूरी सड़कों और खतरनाक जगहों की जानकारी सही तरीके से अपडेट नहीं होती। गूगल मैप पर पूरी तरह निर्भर रहना कभी-कभी जोखिम भरा हो सकता है, खासकर ग्रामीण इलाकों में।

रक्सौल की यह घटना एक सीख भी देती है कि सिर्फ गूगल मैप पर भरोसा करना हमेशा सही नहीं होता। सफर के दौरान आसपास के लोगों से रास्ता पूछना और सावधानी बरतना भी जरूरी है। थोड़ी सी सतर्कता बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है।

यह भी पढ़ें: Moradabad: UP ATS की बड़ी कार्रवाई, ISIS मॉड्यूल से जुड़ा छात्र किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This