कन्नौजः मंत्री असीम अरुण ने वृद्धा आश्रम में मनाया 55वां जन्मदिन, आजम खान-अतीक अहमद के बेटे और राहुल गांधी पर बोला हमला

Share This Article

कन्नौज।
प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने अपना 55वां जन्मदिन वृद्धा आश्रम में मनाया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उन्हें उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

जन्मदिन कार्यक्रम के बीच असीम अरुण ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी प्रदेश के विकास को खतरे में डाल चुके थे, वही आज हम पर उंगली उठा रहे हैं, जो हास्यास्पद है।

आजम खान पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में उन्होंने सत्ता का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से जमीनों पर कब्जा किया था और उसकी सजा उन्हें 2014 के बाद से लगातार मिल रही है। वहीं, अतीक अहमद के बेटे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों का अंत निश्चित है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरते हुए असीम अरुण ने कहा कि उनकी आदत विदेश जाकर भारत की आलोचना करने की है, जबकि देश के अंदर असहमति जताना लोकतंत्र की सही परंपरा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी भारतीयों को देश की नीतियों और विकास कार्यों का समर्थन करना चाहिए।

मंत्री असीम अरुण के इस बयान ने स्थानीय और प्रदेश स्तरीय राजनीति में नई हलचल मचा दी है। जन्मदिन के मौके पर उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

रिपोर्ट – नित्य प्रकाश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This