Rajasthan Bhiwadi: केमिकल फैक्ट्री में आग, 8 मजदूरों की मौत

Bhiwadi

Share This Article

Bhiwadi: केमिकल फैक्ट्री में आग, 8 मजदूरों की मौत

राजस्थान के Bhiwadi से सोमवार सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आई। खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें 8 मजदूरों की जान चली गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई कर्मचारी बाहर निकल ही नहीं पाए।

स्थानीय लोगों और प्रशासन के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री के अंदर से सात शव बरामद किए, जबकि एक घायल मजदूर की इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई।

Bhiwadi

कैसे लगी आग?

यह घटना Bhiwadi के प्लॉट नंबर G1/118B में स्थित केमिकल फैक्ट्री में हुई। सुबह-सुबह अचानक आग लगने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैल गई।

हालांकि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

मौके पर प्रशासन और रेस्क्यू टीम

घटना की जानकारी मिलते ही Bhiwadi एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र मौके पर पहुंचे। कई दमकल गाड़ियों को तुरंत रवाना किया गया।

भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के इलाकों से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, जिसमें सात मजदूरों के शव बरामद किए गए।

Bhiwadi

घटना के समय 20-25 मजदूर मौजूद

प्रशासन के अनुसार, हादसे के वक्त Bhiwadi की इस फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे। कुछ मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर ही फंस गए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पुष्टि की कि अब तक आठ मौतें हो चुकी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गृहमंत्री ने जताया शोक

इस घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि Bhiwadi की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुःखद है। जिला प्रशासन को राहत व बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया है।

परिजनों में आक्रोश

घटना के बाद Bhiwadi में फैक्ट्री के बाहर परिजनों ने आक्रोश जताया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।  Bhiwadi की यह घटना औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आठ मजदूरों की जान चली गई और कई परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आग कैसे लगी और क्या लापरवाही हुई। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CM Yogi Janta Darshan: फरियादियों से सीधे संवाद, अधिकारियों को सख्त निर्देश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This