Lucknow में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, CM Yogi बोले; समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का उनका संदेश आज भी प्रेरणास्रोत है

Lucknow

Share This Article

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज देश उन्‍हें याद कर रहा है। लखनऊ में मुख्‍यमंत्री आवास पर हुए आयोजन में उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय को पुष्‍पांजलि अर्पित की। मुख्‍यमंत्री के अलावा यूपी सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे। वहीं, इससे पहले मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा- श्रद्धेय पंडित जी के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नारी और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान हेतु पूर्णतः संकल्पबद्ध है।

Lucknow में Deendayal Upadhyay की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम योगी की गैरमौजूदगी में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम चारबाग स्थित पंडित दीनदयाल स्मृतिका वाटिका में संपन्न हुआ। इसमें मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को शामिल होना था, लेकिन कैबिनेट बैठक और बजट सत्र में व्यस्तता के कारण वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पावन स्मृतियों को नमन। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का उनका संदेश आज भी प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम को डिप्टी सीएम Brajesh Pathak ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में कार्य कर रही है। हर गरीब को पक्का मकान और जीवन यापन की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्रजेश पाठक ने प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडितजी के एकात्म मानववाद और एकता के सिद्धांतों को समझना और जीवन में उतारना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना से लेकर अपने सिद्धांतों के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को नई दिशा दी। आज डबल इंजन की सरकारें उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Om Birla का बड़ा नैतिक फैसला: अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा तक लोकसभा से रहेंगे दूर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This