Kushinagar: 2027 तक जातिवादी राजनीति का होगा अंत, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

Share This Article

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की मूल भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, उनका भविष्य अब समाप्ति की ओर है और ऐसे दल वर्ष 2027 तक राजनीतिक रूप से खत्म हो जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को भ्रष्टाचार के गहरे दलदल से बाहर निकाला है और अब समाज को जातिवाद की राजनीति से भी मुक्त कराने का संकल्प लिया है। कुशीनगर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शैक्षणिक, सामाजिक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि एक वर्ष के भीतर तीन करोड़ दीदियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कुशीनगर

एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की सफलता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार एक जिला–एक व्यंजन  योजना को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों की पहचान की जाएगी। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के माध्यम से कैंटीन संचालन, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और देश-विदेश में इन व्यंजनों के विपणन की व्यवस्था की जाएगी।

डिप्टी सीएम शनिवार को फाजिलनगर के पावानगर महावीर इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा और तमकुहीराज में एक निजी विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गरीब परिवार से निकलकर प्रधानमंत्री बनने वाले नेता को विपक्ष आज भी स्वीकार नहीं कर पा रहा है।

कुशीनगर

इसी मानसिकता के कारण हाल के दिनों में लोकसभा में प्रधानमंत्री को बोलने से रोका गया, जो विपक्ष की नकारात्मक और अवरोधक सोच को उजागर करता है। वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में बिजली आती कम थी, जबकि आज बिजली जाती नहीं है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा कभी भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने डीबीटी प्रणाली लागू कर इसे पूरी तरह पारदर्शी बना दिया। पहले एक रुपये में से केवल 15 पैसा ही गरीब तक पहुंच पाता था, जबकि आज सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सीधे लाभार्थियों के खाते में जा रहा है।

कुशीनगर

महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि लखपति दीदी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इन योजनाओं और प्रयासों का ही परिणाम है कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। सरकार उत्पादन की जिम्मेदारी महिलाओं और समूहों को सौंप रही है तथा विपणन की सुविधा उपलब्ध करा रही है।

इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरकार्यवाह सुरेश भैया जोशी, सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, जनपद प्रभारी शकुंतला चौहान, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और विधायक डॉ. असीम कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा और पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गौड़, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक हाटा मोहन वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: PM Modi Malaysia Visit: पीएम ने कहा ‘आतंकवाद पर न कोई डबल स्टैंडर्ड, न कोई समझौता’ ; सुरक्षा, एआई और व्यापार सहयोग पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This