PM Modi Malaysia Visit: पीएम ने कहा ‘आतंकवाद पर न कोई डबल स्टैंडर्ड, न कोई समझौता’ ; सुरक्षा, एआई और व्यापार सहयोग पर दिया जोर

Share This Article

नरेंद्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ साझा प्रेस बयान में कहा कि भारत और मलेशिया अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों की बुनियाद आपसी भरोसे और साझेदारी पर टिकी है और इसी सोच के साथ भविष्य की रणनीति तैयार की गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के मोर्चे पर भारत और मलेशिया आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रयास करेंगे। पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा- ‘आतंकवाद पर न कोई डबल स्टैंडर्ड, न कोई समझौता.’  इसके तहत खुफिया सूचनाओं के आदान–प्रदान और समुद्री सुरक्षा को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्षा सहयोग को भी और विस्तार दिया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम रखने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा दौर में तकनीक की भूमिका बेहद अहम हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भी साझेदारी को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज आयोजित सीईओ फोरम ने व्यापार और निवेश के नए अवसरों के द्वार खोले हैं। इससे दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के यहां निवेश और व्यापार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। इसका सीधा असर रोजगार सृजन और आर्थिक मजबूती के रूप में देखने को मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसे को इस साझेदारी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि रणनीतिक विश्वास के माध्यम से भारत और मलेशिया आर्थिक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत राह तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सहयोग केवल सरकारों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आम लोगों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत अपने मित्र देशों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ना चाहता है। मलेशिया के साथ बढ़ता सहयोग इसी विजन का अहम हिस्सा है, जिससे आने वाले समय में एशिया क्षेत्र में स्थिरता और विकास को नई दिशा मिलेगी।


यह भी पढ़ें : Election Date 2026: देश के 5 राज्यों में चुनावी बिगुल! चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, जानें कब हो सकता है तारीखों का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This