Ghazipur: मुहम्मदाबाद पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया मुख्तार अंसारी के करीबी गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नु को गिरफ्तार किया

गौस मोहिउद्दीन

Share This Article

Ghazipur: मुख्तार अंसारी के करीबी रिश्तेदार गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में थाने के पास से तन्नू अंसारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुख्तार का रिश्तेदार और गैंग का सक्रिय सदस्य तन्नू अंसारी मनोज राय हत्याकांड में वांछित चल रहा था। मृतक मनोज राय के पिता ने वर्ष 2023 में मुख्तार और उसके साथियों पर वर्ष 2001 में मनोज की हत्या करने का केस दर्ज कराया था। तभी से तन्नू अंसारी इस मामले में फरार चल रहा था। तन्नू अंसारी पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था।वह पिछले दो वर्षों से फरार था और पुलिस के अनुसार, वह मुख्तार अंसारी का साढ़ू है। तन्नु वर्ष 2023 में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित था।

गौस मोहिउद्दीन

गिरफ्तारी और कोर्ट में पेशी

गिरफ्तारी के बाद, तन्नु ने पुलिस को अपना वर्तमान पता लखनऊ के 207, ग्रैंडर अपार्टमेंट, 6 डॉली बाग और स्थायी पता युसुफपुर, मुहम्मदाबाद बताया। पुलिस ने उसे भारी फोर्स के साथ कोर्ट में पेश किया, जहां फिलहाल उसकी सुनवाई चल रही है।

पूरे मामले की विवेचना एसआईटी के माध्यम से कराई गई। एसआईटी को इसमें पर्याप्त साक्ष्य मिले।  वह लखनऊ के डालीबाग में रह रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन हाथ नहीं आ रहा था। गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नु की गिरफ्तारी से मुहम्मदाबाद पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वह पिछले दो वर्षों से फरार था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई प्रयास किए और अंततः सफल रहे।

गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने खुलासा किया कि तन्नु का आपराधिक इतिहास रहा है और वह कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने यह भी कहा कि उनकी गिरफ्तारी से यह संदेश गया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौस मोहिउद्दीन की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया और कहा कि वे ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें: Bollyboom ‘चक दे इंडिया टूर’ 2026: शंकर-एहसान-लॉय का 33 साल का भव्य संगीत उत्सव

गौस मोहिउद्दीन

मुहम्मदाबाद सीओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 में बिहार के बक्सर के रहने वाले शैलेंद्र कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि वर्ष 2001 में मनोज राय की हत्या मुख्तार अंसारी, गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू समेत अन्य ने मिलकर की थी। मनोज राय मुख्तार अंसारी के साथ ठेकेदारी का काम करता था। पूरे मामले की विवेचना एसआईटी के माध्यम से कराई गई। एसआईटी को इसमें पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद से आरोपी गौस मोहिउद्दीन उर्फ तन्नू वर्ष 2023 से लगातार फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें: सातवें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का प्रमुख संबोधन, तंबाकू मुक्त प्रदेश बनाने की अपील

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This