T20 वर्ल्ड कप 2026 का बॉयकॉट क्यों नहीं कर सकता पाकिस्तान ?

t20

Share This Article

T20 World Cup 2026 : आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के बाद अब चर्चा इस बात की है कि क्या पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप का बॉयकॉट कर सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश के समर्थन में कड़ा रुख जरूर अपनाया है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि पाकिस्तान के लिए ऐसा करना आसान नहीं है। अगर पीसीबी ने वर्ल्ड कप से हटने का फैसला लिया, तो उसे भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

बांग्लादेश विवाद से शुरू हुआ मामला

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में t20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया। बांग्लादेश की मांग थी कि उसके मैच श्रीलंका में कराए जाएं और ग्रुप में बदलाव किया जाए। हालांकि, आईसीसी बोर्ड की बैठक में 16 में से 14 देशों ने इस मांग को खारिज कर दिया। आईसीसी ने बांग्लादेश को फैसला बदलने के लिए समय दिया, लेकिन उनके इनकार के बाद स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया गया।

PCB का बांग्लादेश को समर्थन

बांग्लादेश के बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुलकर उसका समर्थन किया। पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी ने कहा कि आईसीसी ने बांग्लादेश के साथ दोहरा व्यवहार किया है। उनका तर्क था कि जब भारत और पाकिस्तान को न्यूट्रल वेन्यू दिए जा सकते हैं, तो बांग्लादेश को यह सुविधा क्यों नहीं मिली। इसी बयान के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जाने लगा कि पाकिस्तान भी t20 वर्ल्ड कप से हट सकता है।

ICC की चेतावनी और सख्त रुख

इन अटकलों के बीच आईसीसी ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है। अगर पाकिस्तान आखिरी समय पर टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान को भविष्य की द्विपक्षीय सीरीज और एशिया कप से बाहर कर सकता है। इतना ही नहीं, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर भी असर पड़ सकता है, क्योंकि दूसरे देश अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने से मना कर सकते हैं।

सबसे बड़ी वजह… कानूनी करार

पाकिस्तान के लिए t20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट न कर पाने की सबसे बड़ी वजह आईसीसी का टूर्नामेंट पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट (TPA) है। हर बड़े आईसीसी टूर्नामेंट से पहले सभी फुल मेंबर देश इस समझौते पर साइन करते हैं। यह सिर्फ औपचारिक दस्तावेज नहीं, बल्कि कानूनी रूप से बाध्यकारी करार होता है। अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है, तो इसे कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना माना जाएगा।

करोड़ों डॉलर का नुकसान

TPA तोड़ने की स्थिति में आईसीसी पाकिस्तान का सालाना रेवेन्यू शेयर रोक सकता है। यह रकम करीब 34 से 35 मिलियन डॉलर बताई जाती है। पहले से आर्थिक संकट से जूझ रहे पीसीबी के लिए यह नुकसान बेहद गंभीर हो सकता है। यही कारण है कि भावनात्मक समर्थन के बावजूद पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप का बहिष्कार करना लगभग नामुमकिन है।

सरकार के फैसले का इंतजार

पीसीबी प्रमुख मोहसिन नक़वी ने साफ किया है कि अंतिम फैसला सरकार लेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की राय के बाद ही बोर्ड कोई कदम उठाएगा। हालांकि, क्रिकेट जानकारों का मानना है कि आर्थिक और कानूनी दबाव के चलते पाकिस्तान t20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेगा। कुल मिलाकर, मौजूदा हालात में पाकिस्तान का वर्ल्ड कप से हटना सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नजर आ रहा है। आईसीसी की सख्ती, कानूनी बाध्यताएं और भारी आर्थिक नुकसान ऐसे कारण हैं, जिनकी वजह से पीसीबी के लिए बहिष्कार का रास्ता लगभग बंद है।

यह भी पढ़े- पश्चिमी विक्षोभ का असर: उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This