आजमगढ़: गणतंत्र दिवस चेकिंग में शराब तस्करों से मुठभेड़, 1 घायल 1 गिरफ्तार

Share This Article

आजमगढ़ में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ शराब तस्कर बिहार नम्बर की चारपहिया मालवाहक वाहन (लोडर) से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर चिरैयाकोट–मऊ मार्ग होते हुए बिहार ले जाने वाले हैं। सूचना के बाद थानाध्यक्ष जहानागंज अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में साईं ढाबा के पास भुजही मोड़ पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और वाहन में सवार दो शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक शराब तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों शराब तस्करों के कब्जे से मालवाहक वाहन, मोबाइल फोन, नकद धनराशि और वाहन की चाभी बरामद की है।

आजमगढ़

क्या है पूरा मामला

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम 26 जनवरी को पैदल गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि बिहार नंबर की एक मालवाहक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बिहार ले जाई जा रही है।

साईं ढाबा के पास भुजही मोड़ पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। चालक ने रोकने का इशारा होने पर बैरियर तोड़कर चिरैयाकोट की ओर भागना शुरू किया। पुलिस ने पीछा किया और लंगड़ा बाबा मैदान के पास वाहन ईंटों के ढेर में फंस गया।

वाहन सवार दो युवकों ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। इसमें कुंदन कुमार (लोदीपुर चिरान, थाना डोरीगंज, जिला छपरा, बिहार) के दाहिने पैर में गोली लगी। उसका साथी रंजन कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूछताछ में सामने आया सच

पुलिस ने वाहन से 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसमें 2880 टेट्रा पैक (180 एमएल प्रत्येक) शामिल थे। कुल मात्रा 518.4 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई।

साथ ही बरामद हुआ:

  • दो तमंचे और कारतूस

  • फर्जी नंबर प्लेट लगा लोडर

  • मोबाइल फोन, नकदी और वाहन की चाबी

आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराब बंदी के कारण वे उत्तर प्रदेश से शराब ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए वे फर्जी नंबर प्लेट और अवैध हथियार इस्तेमाल करते थे। कुंदन कुमार के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आजमगढ़
पुलिस कार्रवाई और बयान

क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत सघन चेकिंग के दौरान थाना जहानागंज पुलिस ने साहस और सतर्कता का परिचय देते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्करी में संलिप्त आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This