गाज़ियाबाद में दिव्यांगजनों को 40 अत्याधुनिक व्हीलचेयर का हुआ वितरण, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम पहल

Share This Article

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गाज़ियाबाद में एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल देखने को मिली। हुंडई मोटर इंडिया की “समर्थ” परियोजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को 40 अत्याधुनिक व्हीलचेयर वितरित की गईं। इन व्हीलचेयरों की कुल लागत लगभग 22.5 लाख रुपये आंकी गई है।

कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन, गाज़ियाबाद में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधि नहीं है, बल्कि यह दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक कदम है।

डॉ. बाजपेयी ने कहा कि इन व्हीलचेयरों से दिव्यांगजनों की जीवनशैली बेहतर होगी और उन्हें आत्मसम्मान व स्वावलंबन प्राप्त होगा। उन्होंने हुंडई मोटर इंडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल चलने-फिरने का साधन मात्र नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत है।

कार्यक्रम में हुंडई मोटर इंडिया से जियोंगिक ली तथा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से समाज के कमजोर वर्गों को राहत मिलेगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

यह पहल न केवल दिव्यांगजनों के जीवन में आशा और विश्वास का संचार करेगी, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी अहम योगदान देगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This