सुल्तानपुर में वित्तीय समावेशन अभियान का हुआ समापन, लाभार्थियों को करोड़ों रुपये के चेक वितरित हुए

Share This Article

सुल्तानपुर में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तीन माह के समापन पर ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुरक्षा संतृप्ति शिविर आयोजित किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वित्तीय समावेशन योजनाओं जैसे पीएमजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई और पीएमजेडीवाई के तहत खाता खोलने, नामांकन, री-केवाईसी और डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव के लिए जागरूक करना था। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं तक निर्बाध पहुँच और समय पर री-केवाईसी के महत्व पर भी जोर दिया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं और बीसी सखियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री जनसुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 2 लाख रुपये का चेक, तीन महिला समूहों को 6 लाख रुपये, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लाभार्थी को 2 लाख रुपये और हार्डवेयर दुकानदार को 9 लाख रुपये प्रदान किए गए। पंकज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश की 57,800 ग्राम पंचायतों को इस अभियान में कवर किया गया। 23 लाख लोग जीवन सुरक्षा योजना, 40 लाख प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और 8.5 लाख लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं। कार्यक्रम में बैंक के अंचल प्रमुख मिथलेश कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार डी. गोस्वामी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This