Kanpur: सट्टा–हवाला रैकेट का भंडाफोड़, 2 करोड़ कैश और 62 किलो चांदी बरामद

Kanpur

Share This Article

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर(Kanpur) में पुलिस ने इंटरनेशनल सट्टेबाजी, अवैध शेयर ट्रेडिंग और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े अंडरग्राउंड सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कलेक्टरगंज इलाके की धनकुट्टी की एक तंग गली में स्थित बिल्कुल आम सा दिखने वाला एक घर में हुई इस छापेमारी ने पूरे इलाके को चौंका दिया।

जैसे ही पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला, अंदर का नज़ारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। कमरों में नोटों के ढेर बिखरे पड़े थे, चांदी के बिस्किट रखे हुए थे और कई हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सक्रिय अवस्था में मिले। हालात ऐसे थे कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी नोट गिनते-गिनते थक गए और अंत में नोट गिनने की मशीन मंगानी पड़ी।

Kanpur

पुलिस के अनुसार, इस छापेमारी में करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 61.86 किलोग्राम चांदी बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत भी लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कंप्यूटर, लैपटॉप, मॉडेम, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। खास बात यह रही कि भारतीय मुद्रा के साथ-साथ नेपाली करेंसी भी मौके से मिली है, जिससे इस नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पुष्टि होती है।

यह कार्रवाई SOG और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर देर रात अंजाम दी। पुलिस ने मकान मालिक रामकांत गुप्ता सहित कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए अन्य आरोपियों में राहुल जैन, शिवम त्रिपाठी, सचिन गुप्ता और वंशराज शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कई दिनों से शहर में अवैध सट्टेबाजी और हवाला गतिविधियों की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। इसी इनपुट के आधार पर पूरी योजना बनाकर छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सिंडिकेट लंबे समय से कानपुर (Kanpur) से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार अन्य राज्यों व विदेशों से भी जुड़े हो सकते हैं।

Kanpur

फिलहाल सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। बरामद नकदी, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद सट्टा और हवाला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि आम लोगों ने पुलिस की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

Are You Satisfied DD News UP

Also Read This