केरल दौरे पर PM Modi: विकास परियोजनाओं का किया शुभारंभ, नई रेलगाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

Share This Article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा कर राज्य को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने रेलवे, स्वास्थ्य, विज्ञान, डाक सेवा और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा केरल के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई रेल सेवाओं से राज्य में यातायात सुविधाओं में सुधार होगा और आम यात्रियों को आधुनिक व किफायती यात्रा का लाभ मिलेगा।

PM Modi

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ किया और एक लाख से अधिक लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि ऋण वितरित किए। इस योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे कारोबारियों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अंतर्गत राष्ट्रीय अंतर्विषयी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में नवाचार, तकनीकी और उद्यमिता केंद्र की आधारशिला भी रखी। यह केंद्र युवाओं को शोध, स्टार्टअप और तकनीकी विकास के लिए प्रेरित करेगा।

PM Modi

स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए प्रधानमंत्री (PM Modi) ने श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियोसर्जरी सेंटर की आधारशिला रखी। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा उन्होंने तिरुवनंतपुरम के नए पूजप्पुरा मुख्य डाकघर कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की दिशा में एकजुट होकर काम कर रहा है और इस लक्ष्य को हासिल करने में शहरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से शहरी अवसंरचना पर लगातार अधिक निवेश कर रही है।

प्रधानमंत्री ने आयकर दरों में किए गए सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे केरल के मध्यम वर्ग को भी सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार जमीनी स्तर तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, जिससे आम नागरिकों को आसानी से बैंक ऋण मिल रहा है।

यह भी पढे़ – Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस परेड में विद्युत मंत्रालय की भव्य ‘प्रकाश गंगा’ झांकी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This