पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में सौहार्दपूर्ण वार्ता, अभद्रता पर सहायक अभियंता ने जताया खेद

Share This Article

बदायूं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड, बदायूं में सोमवार को कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को लेकर हुई वार्ता सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के आमंत्रण पर डिप्लोमा इंजीनियर संघ और पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत हुई, जिसमें अफसरों ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति जताते हुए समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिया।

अधिशासी अभियंता ने कहा कि अधिकांश लंबित प्रकरणों का समाधान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा, जबकि कुछ मामलों में अधिकतम 15 दिन का समय लग सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

वार्ता के दौरान विभागीय अमीन राकेश कुमार के साथ सहायक अभियंता बीपी सिंह द्वारा कथित अभद्र व्यवहार का मुद्दा भी उठाया गया। इस पर सहायक अभियंता ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन दिया। इस विषय पर दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद माहौल सामान्य और सकारात्मक रहा।

बैठक में डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण बदायूं के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राहुल कुमार, सचिव अमन कुमार, खंडीय अध्यक्ष घनश्याम सहित संघ के पदाधिकारी रवि कुमार, सुशील कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की ओर से जिला मंत्री संजीव कुमार, उप मंत्री महेंद्र पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरन लाल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर देवेंद्र कुमार, नीटू भारती, अजय गंगवार, फिरोजुद्दीन, बुलंद अख्तर, राजीव कुमार, सोनू कुमार, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

वार्ता के अंत में दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बनाए रखने और समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यदि तय समयसीमा में समाधान होता है, तो कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण बनेगा और शासकीय कार्यों में भी तेजी आएगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This